डॉ. धीरेंद्र सिरोही अध्यक्ष, डॉ. सुनील शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए:डीग में होम्योपैथी चिकित्सक संघ कार्यकारिणी गठित, डॉ. जोनिंद्र सिंह को महासचिव बनाया

डीग में राजस्थान सेवारत होम्योपैथी चिकित्सक संघ की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन 11 जनवरी 2026 को किया गया। संघ की मीडिया प्रभारी डॉ. सावित्री देवी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के सभी सेवारत होम्योपैथी चिकित्सक उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. धीरेंद्र सिरोही को जिलाध्यक्ष चुना गया। डॉ. सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष और डॉ. एकता अग्रवाल को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।
इसके अतिरिक्त, डॉ. जोनिंद्र सिंह को महासचिव तथा डॉ. भूमिका सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. सीमा देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र कुमार फौजदार (पीएमओ, डीग), वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक श्री बच्चू प्रसाद, राजस्थान होम्योपैथी चिकित्सा संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश मीणा, डॉ. भेद राम और डॉ. रश्मि मीणा भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *