पंजाब कांग्रेस प्रधान बोले-12×5= 48:CM मान बोले– सीख लो, 48 नहीं 60 होते हैं; BJP ने कहा- अजीब गणित फॉर्मूले से गणितज्ञानी तनाव में

पंजाब में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की गणित को लेकर विरोधी दल खूब चटखारे ले रहे हैं। राजा वड़िंग ने एक सभा में कह दिया कि 12 गुणा 5 … 48 होते हैं। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने भी तंज कसते हुए कहा कि पहले ये सीखें कि 12 गुणा 5…. 48 नहीं 60 होते हैं। भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि राजा वड़िंग के अजीब फॉर्मूले से गणितज्ञानी 2 दिन से परेशान हैं क्योंकि 12 गुणा 5 करने पर 60 आ रहा है। यह पूरा विवाद महिलाओं को 1100 रुपए महीने देने से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रधान तंज कस रहे थे कि सरकार आखिरी साल में यह रुपए देगी लेकिन उनसे पिछले 4 साल का भी हिसाब मांगना। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, किसने क्या कहा… राजा वड़िंग एक जनसभा में बोल रहे थे। महिलाओं को एक 1100 रुपए महीने देने के मुद्दे पर वड़िंग ने 4 साल के बकाये की बात उठाई। इस दौरान वड़िंग ने कहा कि 12 गुणा 5 … हालांकि वह खुद इसे कैल्कुलेट नहीं कर पाए तो मंच से किसी ने 48 बोल दिया। इसके बाद राजा वड़िंग ने ये बात कही। राजा वड़िंग ने कहा था- 4 साल हो गए, अगर भगवंत मान 1 हजार रुपए दे भी देगा, आखिरी साल तो मेरी माताओं-बहनों, 12 गुणा 5…. 48 हजार रुपए लेना है। इसके बाद फिर उन्हें वोट डालनी है। 1000 रुपए पर वोट न डालना। CM भगवंत मान से बठिंडा दौरे पर पूछा गया कि कांग्रेस सवाल उठा रही है कि महिलाओं को 1100 रुपए के पिछले बकाये का क्या होगा?। इसके जवाब में CM भगवंत मान ने कहा- उनको कहो पहले 12 गुणा 5 कितने होते हैं, ये सीख लो। 60 होते हैं या 48 होते हैं। भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने लिखा- गणितज्ञानी पिछले 2 दिनों से भारी तनाव में हैं। उन्होंने अपने बनाए हरेक हिसाबी फॉर्मूले को प्लस, माइनस, गुणा कर-करके देख लिया, पर हर बार नतीजा गलत ही निकला। अब सवाल ये है कि राजा वड़िंग ने ऐसा कौन सा अजीब फॉर्मूला लगाया कि 12 गुणा 5 बराबर 60 नहीं 48 बन जाता है। मार्च में बजट के बाद महिलाओं को रुपए देगी सरकार
आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनाव में वादा किया था कि सरकार बनने पर 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए देंगे। सरकार बने हुए करीब 4 साल बीत गए लेकिन अभी तक यह स्कीम शुरू नहीं की गई है। हालांकि सीएम भगवंत मान कह चुके हैं कि इस साल मार्च महीने के बजट में व्यवस्था कर रुपए देने शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि विपक्षी कह रहे हैं कि पहले ये सब क्यों नहीं किया। इस पर AAP ने सफाई दी थी कि लोगों ने सरकार 5 साल के लिए चुनी है। ऐसे में यह वादा 5 साल में पूरा करना था, जिसे अब कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *