प्रतापगढ़ में मनरेगा बजट कटौती के खिलाफ कांग्रेस का उपवास:केंद्र की नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन

प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की मनरेगा नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान’ के तहत जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी चौराहे पर एक दिवसीय सामूहिक उपवास और शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत ने किया। उपवास का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। बजट में कटौती का आरोप कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा के बजट में लगातार कटौती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा के नाम और मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी (NMMS) और आधार आधारित भुगतान जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं को गरीब मजदूरों के लिए बाधा बताया। उन्होंने सामग्री मद का भुगतान समय पर न होने और बजट में कटौती को योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की केंद्र सरकार की मंशा का प्रमाण बताया। आंदोलन की चेतावनी जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के नाम और स्वरूप के साथ छेड़छाड़ बंद नहीं हुई, तो कांग्रेस गांव-गांव जाकर आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने भाजपा के ‘गांधी विरोधी’ चेहरे को जनता के सामने उजागर करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक नगराज मीणा, जिला संगठन महासचिव कमल सिंह गुर्जर, धरियावद ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पूरी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव लता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, सेवादल जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणावत, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष खतूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *