दुकान से 2.25 लाख की चोरी, 3 आरोपी अरेस्ट:दुर्ग में गल्ला तोड़कर निकले थे पैसे, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

दुर्ग जिले के रिसाली नगर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। कृष्ण टॉकीज रोड स्थित दुकान से 2.25 लाख रुपए कैश चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों ने सुनसान रात का फायदा उठाकर दुकान के कैश काउंटर का गल्ला तोड़ दिया था। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 29 दिसंबर 2025 को मैत्री नगर के रहने वाले उमाकांत यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के कैश काउंटर के गल्ले का एक लॉकर टूटा हुआ था, जिसमें रखे 500-500 रुपए के चार बंडल यानी करीब 2 लाख रुपए गायब थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए दूसरे खंड के लॉकर से 10, 20, 100, 50 और 500 रुपए के नोट-सिक्के, कुल लगभग 25 हजार रुपए भी चोरी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनकी पहचान तेजेश्वर जांगड़े (20) उर्फ चिंटू, राकेश यादव (20) उर्फ पाकू और गोपी किशन साहू (21) के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने दुकान के कैश काउंटर का गल्ला तोड़कर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को 11 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *