बच्ची ने स्टार्ट स्कूटी दौड़ाया, एक्सीडेंट VIDEO:बचाने के लिए पीछे दौड़े लोग, बच्ची को स्कूल छोड़ने आया था पिता

जोधपुर में स्कूल के बच्चों ने स्टार्ट स्कूटी की रेस दबा दी जिससे स्कूटी दौड़ पड़ी और आगे जाकर टकरा गई। इससे बच्ची घायल हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दरअसल, शुक्रवार सुबह डाली बाई चौराहे की स्थित एक स्कूल में पिता अपने बच्चों को छोड़ने आया था। इसी दौरान वह लड़के को स्कूल के अंदर छोड़ने के लिए रुका और स्कूटी स्टार्ट रह गई। इसी दौरान स्कूटी पर बैठी बच्ची ने रेस दबा दी जिससे स्कूटी चल पड़ी। यह देख लड़की का पिता और अन्य लोग स्कूटी के पीछे दौड़े। स्कूटी आगे जाकर छीनो से टकरा गई और बच्ची रेत में गिर गई जिससे उसे हल्की चोट लग गई। स्कूल स्टाफ ने बच्ची को फर्स्ट एड दिया। गनीमत यह रही की घटना में स्कूल बच्ची को ज्यादा चोटें नहीं आई जिससे सभी ने राहत की सांस ली। लड़की के पिता श्रवण ने बताया कि वह लड़के को एलाइट स्कूल में छोड़कर लड़की को आगे इंडियन स्कूल में छोड़ने जाता है। इसी दौरान गलती से स्कूटी स्टार्ट रह गई और बच्चे ने रेस दबा दी जिससे यह घटना हुई। बच्ची को हल्की चोट आई है और वह अब ठीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *