आगर मालवा में डोंगी पलटी, एक युवक डूबा:तुलजा सरोवर में मछली पकड़ते समय हादसा, SDERF का रेस्क्यू जारी

आगर मालवा के तुलजा सरोवर में रविवार शाम मछली पकड़ते समय एक डोंगी पलट गई। इस हादसे में दो युवकों में से एक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया, जबकि दूसरा युवक तालाब में डूब गया। सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ की टीम ने लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मछली पकड़ने के लिए डोंगी में सवार होकर तालाब में उतरे थे युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुजल और नरेंद्र उर्फ बाबूराम (पिता प्रभुराम, निवासी अहीर मोहल्ला) नामक दो युवक मछली पकड़ने के लिए डोंगी में सवार होकर तालाब में उतरे थे। अचानक डोंगी असंतुलित होकर पलट गई, जिससे दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। सुजल किसी तरह तैरकर तालाब के किनारे तक पहुंचने में सफल रहा, लेकिन नरेंद्र उर्फ बाबूराम पानी में लापता हो गया। तैरकर बाहर आए सुजल की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दूसरे युवक के डूबने की सूचना मिलते ही डायल 112 को सूचित किया गया और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। SDERF ने चलाया रेस्क्यू अभियान, अंधेरा सूचना पर एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने करीब दो घंटे तक तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में बाधा आई। रात होने तक लापता युवक बाबूराम का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना की खबर फैलते ही युवक के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तुलजा सरोवर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। यह हादसा एक बार फिर तालाबों में सुरक्षा उपायों के बिना मछली पकड़ने की गतिविधियों पर सवाल खड़े करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *