कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव के विरोध में उपवास:केंद्र सरकार की नीतियों को बताया ग्रामीण विरोधी, जिला महामंत्री बोले- गांवों में पलायन बढ़ेगी

पेंड्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया। यह उपवास मल्टीपरपज हाईस्कूल पेंड्रा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन मनरेगा योजना में केंद्र सरकार की ओर से किए गए बदलावों के विरोध में किया गया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के मूल अधिकार-आधारित स्वरूप को नए ढांचे में बदलना ग्रामीण मजदूरों के रोजगार और अधिकारों को कमजोर करेगा। पूर्व विधायक डॉ. केके. ध्रुव ने इन बदलावों को गरीब और मजदूर विरोधी बताते हुए केंद्र की नीतियों का कड़ा विरोध किया। जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मनरेगा में हुए बदलावों के कारण गांवों में पलायन और बेरोजगारी बढ़ेगी, साथ ही पंचायतों की शक्तियां भी कम होंगी। कांग्रेस का यह आंदोलन 25 फरवरी तक जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *