बाइक पर पलटा बेकाबू कैंटर, एक की मौत:एक घायल अस्पताल में भर्ती, सदर थाना क्षेत्र में NH 44 पर हादसा

धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे संख्या 44 पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू कैंटर वाहन बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी सर्किल ऑफिसर कृष्णराज जागिड़ और सदर थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर के नीचे दबी बाइक को बाहर निकाला। बाइक चालक वाहन के नीचे दब गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिटी सीओ कृष्णराज जागिड़ ने बताया कि मृतक की पहचान तोर दनियाल निवासी महेश राठौर पुत्र फतेह सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति कैंटर का ड्राइवर है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *