पिपलिया मंडी में कार डेकोर दुकान से स्कॉर्पियो चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, बोनट खोलकर अनलॉक किया, फिर स्टार्ट कर ले गए कार

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में महू-नीमच हाईवे पर स्थित श्री सांवलिया कार डेकोर की दुकान के बाहर से एक स्कॉर्पियो वाहन चोरी हो गया। यह घटना देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, कार डेकोर संचालक शैतान गुर्जर की स्कॉर्पियो (वाहन क्रमांक MP 14 ZJ 0736) को चोरों ने बीती रात करीब 3:30 बजे निशाना बनाया। बदमाशों ने चोरी से पहले दुकान का शटर बजाकर स्थिति का जायजा लिया। बोनट खोलकर अनलॉक किया
वाहन का बोनट खोलकर उसे अनलॉक किया, फाटक खोला और स्कॉर्पियो को स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब संचालक और परिजन बाहर आए, तो स्कॉर्पियो वाहन गायब मिला। दुकान और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर दो अज्ञात बदमाश स्कॉर्पियो चोरी कर ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चोरी हुए वाहन और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है तो वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द वाहन बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *