जिला मुख्यालय स्थित सांसद कार्यालय में बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार देने के लिए जागरूकता शिविर लगाएगा। यह शिविर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर 18 दिसंबर को सांसद कार्यालय, जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ, परिसर में लगेगा। राजस्थान अनुसूचित, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के परियोजना प्रबंधक के अनुसार सरकार बेरोजगारों को स्वरोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार के आदेश पर यह शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर रोजगार पाने के इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते है। शिविर में युवक-युवतियों से उनकी इच्छा अनुसार स्वरोजगार के विकल्प रहेंगे। जिसे जैसा रोजगार पसंद आए, सरकार उसी क्षेत्र में हैल्प करेगी। उसे लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेगी। यह शिविर सुबह 11 से शाम 4 बजे लगाया जाएगा। शिविर में वाल्मीकि समुदाय, अनुसूचित जाति वर्ग, दिव्यांग, अन्य पिछड़ा वर्ग, तथा अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में बेरोजगार आशार्थी शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपनी इच्छानुसार परियोजना का चयन कर उसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उधर इस शिविर में जिलेभर से हजारों बेरोजगार आने की संभावना के चलते प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बेरोजगारों के लिए छाया-पनी आदि की व्यवस्था की जा रही है।


