बाबा बागेश्वर को लाल-चंदन लकड़ी की माला भेंट:कर्नाटक के कारीगरों ने की तैयार; धीरेंद्र शास्त्री बोले-पहली बार ऐसा देखा, यह वाकई अद्भुत

बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को राजस्थान से लाल चन्दन लकड़ी की माला भेंट की गई है। जो इन दिनों चर्चाओं में है। एक तरफ पुष्पा -2 फिल्म लाल चंदन की लकड़ी की वजह से चर्चाओं में है। इधर पाली के एक व्यवसायी ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लाल चंदन की लकड़ी की माला भेंट की है। वहीं, इसी माला को पहनने के बाद बागेश्वर धाम के शास्त्री लन्दन की यात्रा पर निकल गए। बिजनेसमैन जितेंद्र जैन राजस्थान में पाली जिले के रहने वाले हैं। जितेंद्र जयपुर में भी रहते हैं। जितेंद्र ने बताया कि दिल्ली में जाकर बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लाल चंदन की माला पहनाई है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने माला की तारीफ की है। यात्रा में भी रहे साथ इस माला भेंट के पीछे की कहानी बड़ी अनोखी है। हाल ही में अपनी पदयात्रा समाप्त कर के विदेश यात्रा से पूर्व दिल्ली आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सूचना जब उनके चाहने वाले भक्तों को लगी तो बस फिर क्या था यह राजस्थानी भक्त भी बाबा के दर्शन करने पहुंच गया। लेकिन इस बार उनके द्वारा लाल चंदन से बनी हुई माला देख के वहां मौजूद दंग रह गए। चूंकि, यह खूबसूरत माला कर्नाटक के मशहूर कारीगरों द्वारा ख़ास बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के लिए बनाई गई है।. इसे कर्नाटक के दुर्लभ लाल चंदन की लकड़ी से तैयार किया गया था। लाल चंदन को इसकी दुर्लभता और आध्यात्मिक महत्त्व के लिए जाना जाता है। जब शास्त्री ने इस माला को देखा, तो उन्होंने कहा, ऐसा पहली बार देखा है और यह वाकई अद्भुत है। श्रद्धा और सम्मान का है प्रतीक जितेंद्र जैन ने बताया कि यह माला विशेष रूप से बाबा बागेश्वर के लिए तैयार करवाई गई थी. यह उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है. फिलहाल बाबा बागेश्वर लंदन प्रवास पर हैं। लेकिन जितेंद्र जैन की इस अनोखी भेंट की चर्चा हर जगह हो रही है। लोगों का कहना है कि यह माला न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पीछे जितेंद्र जैन की भावना भी अनमोल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *