गौवंश को हरा चारा खिलाकर मनाया सीएम का जन्मदिन:भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे, दीर्घायु होने की कामना की

राजस्थान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का करौली में जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपाइयों ने गायों को चारा खिलाया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि भाजपाइयों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यादव वाटी गौशाला में गायों को घास खिलाकर जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया और दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि भजनलाल शर्मा के जन्मदिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, जिला महामंत्री धीरेंद्र बैंसला, करौली विधानसभा संयोजक योगेश शर्मा उर्फ योगी रहे। भाजपाइयों ने करौली की यादव वाटी गौशाला में गौ माता की हरा चारा खिलाकर सेवा की। भाजपाइयों ने भजनलाल शर्मा जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री स्वच्छता और सेवा अभियान को भी सफल बनाने की अपील की। इस दौरान मंडल महामंत्री आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह, विक्की गुरु, धन सिंह माली, मुकेश कुशवाहा, पंकज अग्रवाल, तरुण शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *