अग्रज ग्रुप द्वारा बजरंगगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब द्वारा बजरंगगढ़ मुक्तिधाम पर टीन शेड और परिसर में कुर्सियां लगवाईं गई हैं। रविवार को इनका लोकार्पण किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। बता दें कि अग्रवाल समाज के कपल्स के लिए अग्रज ग्रुप बनाया गया है। क्लब सामाजिक गतिविधियां करता रहता है। इसके अलावा सदस्यों के लिए भी गेम्स, फन एक्टिविटी आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में क्लब द्वारा मुक्तिधाम पर स्वच्छता, रंग रोगन सहित कुर्सियां लगवाने की चर्चा की गई और निर्णय लिया गया। पहले शहर के किसी मुक्तिधाम पर काम करना तय किया गया, लेकिन वहां की व्यवस्थाएं ठीक थीं। इसके बाद सदस्यों ने बजरंगगढ़ स्थित मुक्तिधाम का चयन किया गया। वहां पर टीन शेड काफी खराब हालत में था। क्लब ने टीन शेड बनवाया। इसके अलावा परिसर में आने वाले लोगों को बैठने के लिए पांच कुर्सियां लगवाई गई हैं। साथ ही परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इसके अलावा परिसर में झाड़ियां उगी हुई थीं, जिन्हें भी साफ कराया गया। ग्रुप के संजय गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज के कपल्स के लिए सामाजिक और फन एक्टिविटी के लिए अग्रज ग्रुप का निर्माण किया गया है। रविवार को क्लब ने बजरंगगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सबसे पहले मुक्तिधाम में कराए गए कार्यों का लोकार्पण अग्रवाल ट्रस्ट गुना के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और सचिव सुनील अग्रेस, ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ के उप सरपंच अंतिम ग्वाल ने किया। फिर बजरंगगढ़ स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर सदस्यों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।


