‘दिल्ली-अयोध्या तक सड़क बनी है, जिसे आना हो आए’:पूर्व सांसद विनय कटियार बोले-बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या दुखद, PM ने संज्ञान लिया है

उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व केंद्र में मंत्री पंकज चौधरी पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है। केंद्रीय मंत्री अपने प्रवास के दौरान हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। उनके स्वागत को लेकर भाजपा जिला कमेटी के पदाधिकारी, महापौर, विधायक, पूर्व सांसद सहित पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। पूरा शहर पोस्टर और बैनर से सजा हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा के फायरब्रांड नेता, राम मंदिर आंदोलन के सिपाही और ‘बजरंगी’ नाम से प्रसिद्ध रहे पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार से दैनिक भास्कर ने उनके आवास हिंदू धाम पर भेंटवार्ता की। बातचीत के दौरान विनय कटियार ने कहा कि सरकार ने सड़कों का निर्माण बहुत अच्छा कराया है, ऐसे में केंद्रीय मंत्री की गाड़ी कहीं भी रुक सकती है। यदि वे चाहें तो हिंदू धाम आकर मुझसे मिल सकते हैं, उनका स्वागत किया जाएगा। किसी ने भगवान के दर्शन किए हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं
राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक मुस्लिम युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश किए जाने के सवाल पर विनय कटिहार ने कहा कि यह सुरक्षा में किसी बड़ी चूक का मामला नहीं है। इसे अनावश्यक तूल नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भगवान के दर्शन किए हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। अयोध्या और मंदिर परिसर के आसपास पहले भी सैकड़ों मुस्लिम परिवार रहते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी को नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। ऐसी घटनाओं से शांति भंग नहीं होनी चाहिए। बांग्लादेश में हिंसा पर पीएम ने संज्ञान लिया है
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और कथित नरसंहार को लेकर विनय कटिहार ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। विश्वास है कि केंद्र सरकार इस पर आवश्यक कार्रवाई कर रही होगी।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। पार्टी कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *