कौशांबी में बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या की:विवाद के बाद घर का दरवाजा बंद कर मारा, गिरफ्तार

कौशांबी में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने मां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। घटना भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार इलाके की है। यहां निवासी गुड्डू उर्फ याकूब (40) शराब का आदी बताया जा रहा है। रविवार की शाम रोजाना की तरह उसने अपनी मां आयशा (80) से किसी बात को लेकर विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग घर के अंदर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को बचाने का प्रयास किया। मोहल्ले वालों के बीच-बचाव के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर अपनी मां को बेरहमी से पीटता रहा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर भरवारी चौकी और कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे गुड्डू उर्फ याकूब को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *