लोहरदगा में आजसू पार्टी की बैठक, संगठन विस्तार और आंदोलन तेज करने पर मंथन

लोहरदगा|आजसू पार्टी की बैठक मुद्रिका बैंक्विट हॉल में रविवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, पुराने सदस्यों को सक्रिय करने तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट का माहौल बना हुआ है, जिससे आम जनता त्रस्त है। ऐसी स्थिति में आजसू पार्टी एक बार फिर नए जोश और ऊर्जा के साथ जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरेगी। नेताओं ने कहा कि आजसू पार्टी की पहचान आंदोलन से जुड़ी रही है और वर्तमान परिस्थितियों में जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन ही एकमात्र प्रभावी विकल्प बचा है। बैठक के दौरान लोहरदगा में आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक वन भोज कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, ताकि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो सके। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, केंद्रीय महासचिव अंजू देवी, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती सहित विश्वनाथ उरांव, सरस्वती देवी, महेंद्र महतो, बबलू महतो, दिलीप साहू, चितरंजन उरांव, विनोद उरांव, परमेश्वर भगत, आदित्य, संजय कुजूर, आनंद राम, राजन मेहता, मीर आरिफ छोटू, आकाश यादव, हरि उरांव तथा जिला मीडिया प्रभारी सागर वर्मा सहित दर्जनों बूथ कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *