भास्कर न्यूज|लोहरदगा जय श्रीराम समिति के बैनर तले रविवार को किस्को प्रखंड के मेरले गांव में चूड़ा तिलकुट गुड़ दही मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अरविंद पाठक के द्वारा मंत्रोचारण कर एक दूसरे को गुड तिलकुट खिलाकर बधाई दी गई। वहीं संचालन समिति सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि चूड़ा तिलकुट गुड़ दही का आयोजन कर मकर संक्रांति से पूर्व लोगों को जागृत करने का प्रयास समिति द्वारा की जाती है जिससे लोग मकर संक्रांति पर्व के महत्व को समझे और अच्छे तरह से मनाए। जिला संचालन समिति सदस्य ओम महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन करने से समिति के लोगों में समिति के प्रति विश्वास, लगन एवं प्रेम बना रहता है जो समिति के प्रति अपनी निष्ठा को प्रदर्शित करती है। पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने कहा कि तिलकुट व गुड़ की मिठास लोगों को एक दूसरे के नजदीक लाती है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से दूरियां मिटती है और प्रेम बढ़ती है। मौके पर जिला संचालन समिति सदस्य अजय सोनी, ओम महतो, राजेश उरांव, नरेश साहू, कपिल साहू, धामदेव लोहरा, विमल उरांव, लक्ष्मी साहू, जयप्रकाश साहू, वीरेंद्र उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


