घासी समाज की बैठक में कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

भास्कर न्यूज|गुमला घासी/ नायक समाज के जिला अध्यक्ष खुशमन नायक की अध्यक्षता में रायडीह प्रखंड के सिलम नायक मुहल्ला में जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष खुशमन नायक ने समाज के सांगठनिक,शैक्षणिक,सम ाजिक एवं अर्थिक स्थिति की मजबूती हेतु युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने आने वाले 23 मार्च को घासी जतरा महा उत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपने टीम के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। खुशमन नायक ने अपने समाज के अंदर सभी तरह के सामाजिक कुरीतियां को चिन्हित कर सभी कुरीतियां को दूर करने की बात कही। जैसे अशिक्षा,नशा पान, बाल विवाह,बाल मजदूरी,डायन प्रथा आदि। कहा कि अब अपने समाज के कोई भी गरीब बेटी को शादी के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। समाज का किसी का भी बेटी रहे, वो बेटी की शादी समाज की ओर से धूम धाम से की जायेगी । उन्होंने युवा वर्ग को नशा पान न कर पढ़ाई लिखाई में अधिक ध्यान देने एवं अपने समाज के लिए योगदान देने की बात कही है।आज की बैठक में घासी समाज के सांगठनिक ढांचा की मजबूती हेतु महिला शक्ति को भी कमान सौंपी गई। सर्व सहमति से साधना नायक को जिला संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी के रूप में शकुंतला देवी को जिम्मेवारी दी गई है। सांगठनिक ढांचा की मजबूती हेतु कामडारा प्रखंड के लिए संगठन प्रभारी चिरामुनी देवी एवं बसिया प्रखंड प्रभारी संतोषी देवी को नियुक्त किया गया है। संतोषी देवी एवं चिरामुनि देवी को घासी समाज की ओर से आंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घासी समाज के संरक्षक घुरन राम, साधना नायक, शकुंतला देवी, जिला उपाध्यक्ष राजेश नायक, बजरंग नायक, सचिव शक्ति नायक, कार्यालय प्रभारी संभू नायक, संतोषी देवी, चिरामुणी देवी,नॉलेज नायक, कलिंद्र नायक, जीतू नायक, सुभद्रा कुमारी, आदि लोगों ने भी समाज के चंहुमुखी विकास हेतु अपना सुझाव दिया। इस मौके पर रवि नायक, विक्की नायक, सुगंती देवी, गंगेश्वरी देवी, पारो देवी, निशा देवी,अर्चना देवी,देवमुनी देवी चांदमुनी कुमारी,गुनती देवी, सुग्गी देवी,पुकल देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *