महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवाला बाग भाइयां अमृतसर की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी माल एवेन्यू, रघुनाथपुर, जोशी कॉलोनी, हुकम सिंह रोड से होते हुए पुनः शिवाला बाग भाइयां मंदिर परिसर में संपन्न हुई। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रभातफेरी का नेतृत्व प्रधान जतिंदर अरोड़ा, जनरल सेक्रेटरी संजय अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्टी सदस्य बलदेव राज बग्गा, अश्विनी शर्मा, अशोक शर्मा, विजय रोली, प्रमोद शर्मा, सुरेश महाजन सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मौके पर आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि तक प्रत्येक रविवार प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। आगामी प्रभातफेरियां 11 जनवरी, 18 जनवरी, 25 जनवरी, 1 फरवरी तथा 8 फरवरी को निकाली जाएंगी।


