ट्रस्ट महाकाली माता मंदिर में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक करवाई भजन संध्या

भास्कर न्यूज | जालंधर ट्रस्ट महाकाली माता मंदिर श्री देवी तालाब में भक्तों की ओर से भजन संध्या करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों ने दरबार में माथा टेककर की। मंदिर परिसर में नवीन मन्नी ने मां के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर व मां की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया गया। प्रबंधकों ने भजन पार्टी को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। यहां योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, दिनेश सागर, चंद्रमोहन ढींगरा, अशोक शीतल, पवन कुमार, राजिंदर कपूर, संजीव साहनी, राजेश शर्मा, किरन समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *