भाटापारा (टेहका) | भाटापारा विधानसभा के क्षेत्र विधायक श्री इंद्र साव ने टेहका में चल रहे हैं नवधा रामायण में शामिल हुए एवं भगवान श्री राम के कथा प्रवचन प्रसंग में श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं साथ ही, भगवान श्री राम के आदर्श रूपी जीवन में चलने के लिए लोगों को प्रेरणा दी। वहीं इंद्र साव ने विधायक मद से,नवधा रामायण चौक से लेकर रिखीराम ध्रुव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ललिता नारायण जोगी एवं उप सरपंच उदय, जितेंद्र ध्रुव, टिकेश्वर साहू,खूबी राम, साहू शोभा राम साहू, समस्त पंच गण व गांव के गणमान्य नगरीकरण ग्राम वासी एवं मीडिया प्रकोष्ठ नंदू साहू उपस्थित थे।


