सहकार भारती ने मनाया स्थापना दिवस, भोजन परोसा

भीलवाड़ा | सहकार भारती का 48 वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। शुभारंभ सहकार भारती के संस्थापक स्व. लक्ष्मण राव एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि कैलाश सोमानी, दुर्गालाल सोनी, विजया सुराणा थे। अध्यक्षता सुभाष चेचानी ने की। सहकारिता से आर्थिक स्वावलंबन पर परिचर्चा हुई। सहकार भारती अध्यक्ष सुभाष चेचानी ने बताया कि कार्यक्रम में कैलाश सोमानी ने आरोग्य एवं सहकार पर उद्बोधन दिया। संस्कार सेवा प्रकल्प के तहत 250 बच्चों को भोजन करवाया। खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। 2 लाख रुपए का चेक सेवा भारती को दिया। प्रदेश महामंत्री सुनील सोमानी, नगर अध्यक्ष संजय पांडे, संगठन प्रमुख मुकुट बसेर, पुनीत, एसएन लाठी, जिला उपाध्यक्ष भैरूलाल बाल्दी, कमलेश सेठी, लीला चेचानी, जमुना सोनी, गोपाल जीनगर उपस्थित थे। संचालन रामनरेश विजयवर्गीय ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *