लाखोटिया मंदिर में बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम की शपथ दिलाई

पाली | बाल अधिकारिता विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से रविवार को लाखोटिया गार्डन में शिव मंदिर में बाल विवाह मुक्त अभियान के जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनसमूह को बाल विवाह न करने एवं बाल विवाह रोकने के लिए शपथ भी दिलाई। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि कलेक्टर निर्देशानुसार अभियान का दूसरा चरण 1 से 31 जनवरी तक चलेगा। जिसमें मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर जन जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़, काउंसलर रेणुका जोशी की ओर से उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को बाल विवाह की रोकथाम, इसके दुष्परिणामों व संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *