पंजाब के जालंधर में चुनावी माहौल के दौरान बड़ी वारदात हो गई है। बस स्टैंड के पास मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 2 युवकों को गोलियां मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिनकी पहचान हनी चहल और करणवीर के रूप में हुआ है। आसपास के लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है। वहीं, गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना मोता सिंह नगर के पास हुई है। फिलहाल मामले की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-6 की चौकी बस स्टैंड की पुलिस क्राइम सीन पर पहुंच गई है।