जेएएच में इलाज नहीं, रिसती छत से जंग…:कार्डियोलॉजी में मरीज और अटेंडेंट परेशान

जयारोग्य चिकित्सालय समूह (जेएएच) के कार्डियोलॉजी विभाग के पहली मंजिल में बने पुरुष वार्ड में छत से पानी टपक रहा है। यह पानी मरीजों के बेड पर आ रहा है, जिसके कारण वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलंग नंबर-1 एक पर पानी टपकने के कारण मरीज और उसके अटेंडेंट रात भर परेशान होते रहे। उन्होंने कई बार बेड बदलने के लिए स्टाफ से कहा लेकिन बेड नहीं बदला। इसके बाद उन्होंने पलंग तो खिसका लिया लेकिन अटेंडेंट को पूरी रात खड़े होकर ही गुजारनी पड़ी। कार्डियोलॉजी की स्थिति यह है कि इन दिनों सभी बेड फुल हैं और मरीज को गैलरी तक में भर्ती करना पड़ रहा है। इस मामले में जेएएच के पीआरओ डॉ. मनीष चतुर्वेदी का कहना है कि वर्कशॉप प्रभारी अतर सिंह को निर्देश दिए जाएंगे कि वह कार्डियोलॉजी में जहां भी पानी टपक रहा है उसका पता लगाकर ठीक कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *