शहर में शीश के दानी बाबा श्याम की अमर कथा का किया आयोजन

श्रीगंगानगर| 9 से 11 जनवरी तक नागपाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अमर पैलेस, गगन पथ परिसर में “शीश के दानी की अमर कहानी” का आयोजन हुआ। तीनों दिनों तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के सत्य कृष्ण महाराज ने किया। हर प्रसंग पर श्रद्धालुओं की आंखें नम होती रहीं और “श्याम” एवं “हनुमान” के उद्घोष ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा स्वामी श्याम राघव दास महाराज को विश्वविद्यालय से प्राप्त मानद उपाधि का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तीनों दिनों में भक्तों द्वारा भोग अर्पित किया गया और प्रमुख संतों का अभिनंदन हुआ। आयोजन में अंकुर मिगलानी, किरण जग्गा, करूणा चांडक, सरदार मनिंदर मान, तरसेम गुप्ता, संदीप शेरावाला, विनोद पुनयानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष अक्षत नागपाल और अन्य ने संतों का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *