नरियरा | नगर पंचायत नरियरा में सीसी रोड और नाली निर्माण में गड़बड़ी की जा रही है। घटिया सामग्री का उपयोग करने से कई स्थानों पर सड़क पर कुछ ही दिनों में दरारें और टूट-फूट शुरू हो गई है। वहीं नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। नालियों की गहराई और चौड़ाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं होने से बरसात के समय जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर के कई वार्डों में नालियों पर ढक्कन नहीं लगाए गए हैं, जबकि कहीं नाली की ढलान सही न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी परेशान हैं।


