मनरेगा योजना जैसे कानून की आत्मा के साथ खिलवाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी : आंजना

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ कांग्रेस के चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट चौराहा पर महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर रविवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम हुआ। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि इस उपवास में जिलेभर से आए बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जिलाध्यक्ष प्रमोदसिंह सिसोदिया, प्रदेश सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, रंजना लाड़, पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, पूर्व सभापति संदीप शर्मा, सुभाष शारदा, सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, प्रमोद मोदी, सुमंत सुहालका सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री आंजना ने कहा कि यह केवल योजना का मुद्दा नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकार का सवाल है। कांग्रेस इसे खत्म नहीं होने देगी। मनरेगा कानून, जो महात्मा गांधी के नाम से जुड़ा हुआ है, आज भाजपा सरकार द्वारा कमजोर किया जा रहा है। ग्रामीण मजदूरों के करोड़ों रुपए की मजदूरी बकाया है, रोजगार के दिन घटाए जा रहे हैं और कानून की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने कहा कि मनरेगा गरीब की रोज़ी-रोटी है। इसे कमजोर करना सीधे-सीधे ग्रामीण भारत पर हमला है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ 45 दिनों तक सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। अंत में यह संकल्प लिया गया कि 12 जनवरी से गांव-गांव जाकर जनता को मनरेगा के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम भील, परमेश्वर कुमार जाट, लालसिंह जाट, नारायण जाट, पारस जैन, दिनेश चास्टा, जिला पदाधिकारी दिनेश गुर्जर., अरुण कंडारा, आजाद पालीवाल, भोपराज टाक, रफीक खान, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, विजय चौधरी, विनोद लढाा, अशोक लड्डा, रतनलाल अहीर, गोविंद कोठारी, दिनेश शर्मा, सुखराज सालवी, रोशनलाल जाट, अशोक वैष्णव दुर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपवास कार्यक्रम में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *