टोंक| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ टोंक की बैठक रविवार को हुई। जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका की अध्यक्षता में बैठक में जयपुर में होने वाली चेतना महारैली को लेकर चर्चा हुई। जिला महामंत्री चौथमल चंदेल ने बताया कि 12 जनवरी को महासंघ टोंक के हजारों कर्मचारी महासंघ के मांगपत्र ओर सात संकल्पों लिए चेतना महारैली रामनिवास बाग जयपुर में शामिल होने के लिए जयपुर रवाना होंगे। चंदेल ने बताया कि महासंघ के लाखों कर्मचारी जयपुर की सड़कों पर चेतना महारैली में शामिल हो रहे हैं। इसी बैठक में शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष धनराज सिंह राजावत, हंसराज चौधरी, शिवराज यादव, महासंघ कोषाध्यक्ष राजाराम जाट, बलवीर चौधरी, सौभाग गुर्जर, भंवर लाल सैनी, कमलेश चंदेल आदि मौजूद रहे।


