भागीरथपुरा में 22वीं मौत:अब 59 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, उल्टी-दस्त के बाद एमवायएच में आईसीयू में भर्ती थी

भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण नयापुरा जीवन की फेल में रहने वाली 59 वर्षीय कमलाबाई की मौत हो गई। उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के बाद 7 जनवरी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही भागीरथपुरा में बीमारी से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। मकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि कमलाबाई करीब एक माह पहले अपने पति तुलसीराम के साथ उनके मकान में रहने आई थी। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। 6 जनवरी को महिला की तबीयत बिगड़ी थी। किडनी डिजीज से पीड़ित थी
एमवायएच अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मृतका पहले से क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित थी और आउटब्रेक से पहले उसे डायलिसिस की सलाह दी गई थी, लेकिन यह नियमित रूप से नहीं कराया गया। महिला को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ भर्ती नहीं किया गया था, बल्कि बढ़ते हुए यूरेमिक सीजर के कारण भर्ती किया गया। यह मामला दूषित पानी से जुड़े आउटब्रेक से संबंधित नहीं माना जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *