पश्चिम मेदिनीपुर में अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे सवार

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाना अंतर्गत गौरांगमठ इलाके में एक कार अचानक अनियंत्रित हो गयी। कार सड़क के किनारे बिजली के खम्भे से टकरा गयी। जिससे इलाके में अचानक दहशत फैल गयी। जानकारी हो कि कार खड़गपुर से भसराघाट की ओर जा रही थी। गति अवस्था में कार अनियंत्रित होकर बिजली के एक खम्भे से टकरा गयी। जिससे कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में मौजूद लोग बाल बाल बचे। स्थानीय लोगों ने कार के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के दौरान इलाके में यातायात बाधित हुआ। घटना की जानकारी पुलिस और बिजली विभाग को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात और बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति को सामान्य किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *