बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, भर्ती

गढ़वा | रंका थाना क्षेत्र के चुतरू गांव निवासी बूटाई भुईहर का पुत्र नंद देव भुइहर एवं बांदु चुतरू गांव निवासी सत्यनारायण सिंह का पुत्र सुनेश्वर सिंह रविवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से बांदु बाजार घूमने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में रंका थाना अंतर्गत बरदरी गांव के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस के मदद से दोनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़वा | सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मुंद्रिका पासवान का पुत्र मदन पासवान रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया गया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर मदन पासवान को अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर आपस में नोक झोंक हो गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। गढ़वा | केतार थाना क्षेत्र के रेखा की घाट के पास रेखाडीह घाट के पास टेंपो व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति चेचरिया गांव निवासी धनेश्वर खरवार का पुत्र परसु नारायण सिंह 26 वर्ष बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परसु नारायण सिंह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर धान कुटवाने के लिए मशीन पर जा रहे थे। इसी कम में रेखाडीह घाट के पास विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *