गढ़वा रोड जंक्शन से शव बरामद

गढ़वा | पलामू जिले के गढ़वा रोड जंक्शन से रविवार को जीआरपी पुलिस ने शव को बरामद किया है। शव की पहचान नागेंद्र महतो 65 वर्ष के रूप में किया गया है। नागेंद्र महतो की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा कला गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह के यहां आकर बैठ गया था। इसके बाद उन लोगों के द्वारा उसे खाना खिलाने के बाद उसका घर के बारे में पूछताछ किया गया लेकिन वह अपना घर का पता नहीं बता पा रहा था। इसके बाद वह 10 वर्षों से ललन सिंह के यहां ही रहकर घरेलू कामकाज कर रहा था। इसके बाद 2 दिन पूर्व से ठंड लगने के कारण नागेंद्र महतो बीमार हो गया था। उसे निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। सुधार नहीं होने के बाद उसे मेदनी नगर ले जाने के लिए रेहला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने नागेंद्र महतो को गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद गढ़वा पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *