गढ़वा जिले में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 15 तक

गढ़वा | गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की ओर से सत्र 2025-26 के लिए जिले भर के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का निबंधन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए सहिजना रोड स्थित प्रिंस सेनेटरी के कैंपस में गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। गढ़वा जिला क्रिकेट संघ कार्यालय दिन में पूर्वाह्न 11 से शाम 5 बजे तक खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने जिले भर के सभी वर्ग के महिला खिलाड़ियों को समय पर निबंधन करवा लेने का आग्रह किया है। वही उन्होंने कहा है कि जिन खिलाड़ियों को निबंधन करवाना हो वे अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, स्कूल बोनाफाइड, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएंगे। विशेष जानकारी के लिए कार्यालय कर्मी अमित कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल 8210347079 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *