मझिआंव | प्रखंड परिसर स्थित विवाह मंडप भवन में गढ़वा टेंट डेकोरेट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मझिआंव,कांडी एवं बरडीहा क्षेत्र के टेंट एवं साउंड संचालकों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता दयाशंकर गुप्ता ने की। इस बैठक में मझिआंव क्षेत्र के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पिंकू सोनी, सचिव जियाउल अशफाक उर्फ राजा, उपाध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं राकेश विश्वकर्मा को चयन किया गया।इसके साथ-साथ कई सक्रिय सदस्य भी बनाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष पिंकू सोनी ने बताया कि टेंट संचालकों को कोई दिक्कत परेशानी ना हो जिसको लेकर चर्चा किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि कमेटी रहने से एक दूसरे को सहयोग मिलेगा।जिसको लेकर गढ़वा टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, विनोद जायसवाल, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की देखरेख में कमेटी बनाई गई। जिसमें सर्व समिति से मुझे अध्यक्ष पद पर चयन किया गया।


