हेड कॉन्स्टेबल के घर से 20 लाख के गहने चोरी:घटना के समय घर में सो रहे थे; लाइसेंसी रिवॉल्वर घर के बाहर फेंक गए, कारतूस ले गए

भरतपुर में हेड कॉन्स्टेबल के घर में चोरी हो गई। घटना के समय वे घर में ही सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुसे और सोने- चांदी के करीब 20 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। साथ ही हेड कॉन्स्टेबल की घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर और 20 कारतूस भी लेकर भागे, हालांकि रिवॉल्वर घर के बाहर ही फेंक गए। मामला भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के घड़ी जालिम सिंह गांव का है। गांव में रहने वाले बलजीत सिंह राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है, जिनकी पोस्टिंग भरतपुर पुलिस लाइन में है। पहले देखिए- घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें परिवार घर में सो रहा था, उठे तो सामान बिखरा हुआ था
बलजीत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बलजीत के अनुसार- उनका परिवार घर में सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उठे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर के एक कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी से सोने- चांदी के गहने, कैश और लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ 10 कारतूस गायब हैं। इसके बाद घर के बाहर जाकर देखा तो रिवॉल्वर पड़ी मिली। इसके बाद बलजीत ने सेवर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर DST टीम और सेवर पुलिस पहुंची। आकलन करने पर पता चला कि करीब 20 लाख के गहने चोरी हुए हैं। इनमें 1 सोने की चैन, 5 अंगूठी, 5 नाक के कांटे, 4 कान की बाली, 1 झुमकी, 1 चांदी की कौंधनी, 10 जोड़ी चांदी की पायल, 7 हजार कैश शामिल है। कारतूस और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी ले गए
बलजीत ने बताया कि पुलिस में होने के कारण उनके घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस भी रखे थे। चोर दस कारतूस और रिवॉल्वर ले गए। हालांकि जब जांच की तो रिवॉल्वर तो घर के बाहर ही मिल गई, लेकिन चोर कारतूस अपने साथ ले गए। थानाधिकारी बोले- जांच शुरू कर दी है
सेवर थाना अधिकारी सतीश भारद्वाज ने बताया- घड़ी जालिम सिंह गांव में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर टीम पहुंची। अभी तक पीड़ित की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि प्रारंभिक सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *