पुलिस पर हमला करने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:चितौड़गढ़ पुलिस का है वांटेड, तस्करी, डोडा-पोस्त समेत मामले है दर्ज

बाड़मेर पुलिस ने चितौडग़ढ़ जिले का 3 साल से फरार और दस हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं वांटेड को कब्जे से एक बिना नंबरी गाड़ी भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने चितौड़गढ़ जिले के कनेरा थाने को सूचना दे दी गई है। आरोपी के खिलाफ मादक-पदार्थ तस्करी, मर्डर का प्रयास ओर राजकार्य में बाधा के मामले दर्ज है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह 171 वें इनामी आरोपी की गिरफ्तारी है। डीएसटी प्रभारी आदेश कुमार और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाकर बाबूलाल निवासी बांकाणा कुआं, गरल को डिटेन किया। गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल चित्तौड़गढ़ के कनेरा थाने में मुख्य वांछित था। मर्डर का प्रयास, तस्करी के मामले है दर्ज, 10 हजार रुपए का है इनामी एनडीपीएस एक्ट के तहत डोडा चूरा तस्करी का मामला, हत्या का प्रयास और राजकार्य में बाधा के मामले दर्ज है। आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला किया था। आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने का केस, लंबे समय से गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ने इस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया रखा था। पकड़े जाने के वक्त आरोपी के पास एक सफेद रंग की बिना नंबरी गाड़ी मिली, जिसे पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। बाड़मेर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना चित्तौड़गढ़ पुलिस को दे दी है, जो जल्द ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *