पीएचई के ठेकेदारों को दो साल से भुगतान नहीं हुआ

राजनांदगांव| पीएचई कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक पंजवानी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों को कमीशन के नाम पर अनावश्यक परेशान कर बिल को दो साल से अटका कर प्रताड़ित किया जा रहा है। पंजवानी ने कहा है कि जल जीवन मिशन में अधिकारी बिल बनाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। ठेकेदार मजबूर हैं, क्योंकि उनके कार्य का बिल बनाना बाकी है। किए गए कार्यों का भुगतान दो साल से भी अधिक समय से लंबित है। अधिकारियों के द्वारा बिल बनाने के नाम पर अवैध डिमांड की जाती है। रुपए नहीं देने पर कार्य में त्रुटियां निकाली जाती है। पंजवानी ने दुर्ग पीएचई अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग राज्य शासन से की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *