जितेंद्र सोनकर बने भाकिमो के प्रदेश संयोजक

राजिम| जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र राजू सोनकर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के उर्वरक, रसायन एवं बीज प्रकल्प का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर की इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने इसका स्वागत किया। सोनकर लंबे समय से किसानों की समस्याओं, उर्वरक उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रासायनिक उत्पादों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। जितेंद्र राजू सोनकर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी ईमानदारी से खरा उतरुंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *