नेशनल फुटबॉल में कोरिया के 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन, हरियाणा में दिखाएंगे हुनर

बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ में फुटबॉल की पहचान बन चुके चर्चा कालरी क्षेत्र ने एक बार फिर प्रदेश और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हरियाणा के पानीपत में 12 से 15 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय अंडर-17 स्कूल गेम्स फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चर्चा कालरी क्षेत्र के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ अंडर-17 फुटबॉल टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अनुराग सिंह (कक्षा 11वीं, स्वामी आत्मानंद विद्यालय चर्चा कालरी), आयुष सिंह (कक्षा 10वीं, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चर्चा) और अमन किंडो (कक्षा 9वीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर) शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *