मनरेगा की मजदूरी 400 रुपए प्रतिदिन करने की मांग

बैकुंठपुर | महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जनआंदोलन की शुरुआत की। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी पार्क में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय उपवास सत्याग्रह व प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी व पूर्व विधायक गुलाब कमरो व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि संविधान से प्रदत्त अधिकार है। केंद्र सरकार द्वारा फंडिंग पैटर्न में बदलाव कर राज्यों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और बजट में कटौती कर इस योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश की जा रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि निर्णय प्रक्रिया के केंद्रीकरण से ग्राम सभाओं और पंचायतों के अधिकार छीने जा रहे हैं। यदि यह रवैया जारी रहा तो बेरोजगारी, पलायन और गरीबी की समस्या और गंभीर होगी। कांग्रेस ने मांग की कि न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए प्रतिदिन की जाए, काम व मजदूरी की कानूनी गारंटी बरकरार रखी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *