धौलपु​र में गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान:कोहरे में हादसे रोकने की कोशिश, सड़क सुरक्षा नियमों के पति किया जागरूक

धौलपुर जिले के बसेड़ी में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने चालकों को बताया कि कोहरे के दौरान कम विजिबिलिटी में रिफ्लेक्टर टेप दुर्घटनाओं की संभावना कम करते हैं। उन्होंने सर्दियों में रिफ्लेक्टरों को दुरुस्त रखने, वाहनों की गति नियंत्रित रखने और क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने की सलाह दी। इसी क्रम में बरैठा चेक पोस्ट पर भी अभियान चलाया गया। परिवहन निरीक्षक ओम चौधरी ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
ओम चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए संयमित और नियंत्रित गति से यात्रा करने पर जोर दिया। उन्होंने चालकों को जहां तक संभव हो, रात में यात्रा टालने की भी सलाह दी।
विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के सभी कस्बों में यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जन सहयोग से ही यह अभियान सफल हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *