छिंदवाड़ा में युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:कलेक्टर बोले- स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी मार्गदर्शक; महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा के पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। सुबह निर्धारित समय पर कलेक्टर, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का मकसद युवाओं में अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता लाना था। युवा नीति की जानकारी दी कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भाव को जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा लागू की गई युवा नीति की जानकारी भी साझा की। शारीरिक और मानसिक मजबूती महापौर विक्रम अहके ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रम युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम हैं। इसमें 12 योग आसनों का समन्वय होता है, जिससे मन शांत और एकाग्र रहता है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल बघेल, विजय पाण्डेय, संदीप चौहान समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और छात्राएं शामिल हुईं। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *