पुलिस अभिरक्षा से फरार चोरी आरोपी दोबारा गिरफ्तार:शहडोल में चंद घंटों में पकड़ाया फरार; लापरवाही पर दो आरक्षक निलंबित हुए थे

शहडोल में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए चोरी के आरोपी अमरजीत बैगा को कुछ ही घंटों के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने आरोपी की सुरक्षा में तैनात दो आरक्षकों, हनुमान सिंह और मनोज बैगा, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब सोहागपुर पुलिस चोरी के एक मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश करने लाई थी। न्यायालय परिसर से आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। लापरवाही पर दो आरक्षक निलंबित दोनों आरक्षकों की लापरवाही को आरोपी के फरार होने का मुख्य कारण बताया गया है। आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए तत्काल कोतवाली तथा सोहागपुर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने तड़के आरोपी को पकड़ा पुलिस ने आरोपी के फरार होने के बाद यह आशंका जताई थी कि वह अपने घर जा सकता है। इसी आधार पर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को आरोपी के जमुई स्थित घर के बाहर तैनात किया गया। सोमवार तड़के जैसे ही आरोपी अपने घर पहुंचा, पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षित थाने ले आए। फैक्ट्री से चोरी का मामले में पकड़ा था उल्लेखनीय है कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के अनडहाई गांव में स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री से कुछ दिन पहले लोहे के सामान की चोरी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार सुबह अमरजीत बैगा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया था कि उसने फैक्ट्री से लोहे का सामान चुराकर गोरतारा स्थित एक कबाड़ दुकान में बेचा था। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *