दशहरा मैदान पर 1500 विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार:उज्जैन के दशहरा मैदान पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए

प्रतिवर्ष 12 जनवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम इस बार दशहरा मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ 1500 विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम दशहरा मैदान पर हुआ। इसके साथ साथ सभी स्कूलों कॉलेज में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार सोमवार को दशहरा मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ प्रदेश से प्रसारित रेडियो कार्यक्रम अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। प्रातः 9 से 10.30 तक चले कार्यक्रम में सभी जिला अधिकारी भी सम्मिलित हुए हुए। विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम सभी विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो रहे हैं। वहीं शेष सभी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को रेडियो कार्यक्रम अनुसार सूर्य नमस्कार होगा । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एस पी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *