कलेक्टर का फरमान जनसुनवाई के साथ अब जल सुनवाई:मन्दसौर में हर मंगलवार जल संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

मंदसौर जिले में पानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब अलग से सुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने तय किया है कि हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के साथ अब ‘जल सुनवाई’ भी आयोजित की जाएगी। इस जल सुनवाई में नागरिक पेयजल, नल कनेक्शन, पाइपलाइन, टंकी, हैंडपंप, जल स्तर और जल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन का दावा है कि शिकायतों का समाधान मौके पर ही करने की कोशिश की जाएगी। प्रशासन के अनुसार जल सुनवाई नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ वार्ड और पंचायत स्तर की जल समस्याओं को भी कवर करेगी। संबंधित विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में मौजूद रहेंगे, ताकि पानी से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। अब तक जनसुनवाई में उठाई जा रही जल समस्याओं को अलग पहचान देने के लिए इसे ‘जल सुनवाई’ नाम दिया गया है। हर मंगलवार को बुलावा कलेक्टर अदिति गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंचें और जल सुनवाई का लाभ लें। यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब गर्मी के साथ जल संकट गहराने लगा है और पानी से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि नई व्यवस्था से शिकायतों का समाधान कागजों से बाहर जमीन पर कितना उतरता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *