नीमच में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर:हैडलाइट जलाकर चले वाहन चालक; आगामी दिनों में कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं

नीमच जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। कड़ाके की ठंड का दौर जनवरी की शुरुआत से ही जारी है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को दिन में भी अपनी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। इसके बावजूद दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। आज सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी कम रही नीमच शहर के साथ-साथ जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली और रतनगढ़ जैसे अंचलों में भी सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से बचने के लिए लोग चौराहों और गलियों में अलाव का सहारा लेते दिखे। आगामी दिनों में कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं इस मौसम का असर खेल के मैदानों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा है। सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से तत्काल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *