गुना के किसान के गुलाब को मिला पहला पुरस्कार:भोपाल में आयोजित हुई थी दो दिवसीय प्रदर्शनी; देशभर से आए थे फूल

भोपाल में 10 से 11 जनवरी तक आयोजित अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में गुना जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां देशभर से आए हजारों गुलाबों के बीच गुना के ग्राम टकनेरा निवासी किसान अनिमेष श्रीवास्तव के गुलाबों को दो श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला है। पॉलीहाउस गुलाब (कट फ्लावर श्रेणी) में यह सम्मान हासिल कर जिले ने संरक्षित खेती में अपनी पहचान बनाई है। रविवार को आयोजित समारोह में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने यह पुरस्कार प्रदान किए। देशभर से आए थे हजारों सैंपल, गुना से भेजे थे 11 उप संचालक उद्यान केपीएस किरार ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में देशभर से गुलाब की विभिन्न किस्मों के हजारों उत्कृष्ट सैंपल प्रदर्शित किए गए थे। इसमें गुना जिले के विभिन्न पॉलीहाउस से कुल 11 सैंपल भेजे गए थे। कड़े मुकाबले के बीच अनिमेष श्रीवास्तव के गुलाबों ने बाजी मारी और दोनों ही प्रथम पुरस्कार अपने नाम किए। मंत्री ने दिया पुरस्कार, उन्नत खेती का परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विभाग के आयुक्त अरविन्द दुबे उपस्थित थे। यह पुरस्कार उप संचालक उद्यान केपीएस किरार और किसान अनिमेष श्रीवास्तव ने मंच पर ग्रहण किए। अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता जिले में संरक्षित खेती एवं उन्नत पुष्प उत्पादन तकनीक की प्रगति को दर्शाती है और जिले के लिए गर्व व प्रेरणा का विषय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *