डीग में अनाथ लड़कियों की शादी के नाम पर ठगी:गैंग का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार, 3 साल से कर रहे थे धोखाधड़ी

डीग जिले की कैथवाड़ा पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ के तहत कार्रवाई करते हुए 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग गरीब और अनाथ लड़कियों की शादी करवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। कैथवाड़ा थाना अधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जाजमका पहाड़ की तलहटी पर कुछ युवक साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। 7 मोबाइल भी किए जब्त
मौके से आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन बरामद हुए। इन फोनों की जांच करने पर साइबर फ्रॉड से संबंधित चैट मिलीं, जो उनकी गतिविधियों की पुष्टि करती हैं।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए ठगों ने बताया कि वे चोरी के मोबाइल में फर्जी सिम डालकर विभिन्न सोशल साइट्स पर गरीब और अनाथ लड़कियों की शादी के विज्ञापन डालते थे। जब कुंवारे लड़के उनके दिए गए नंबरों पर संपर्क करते, तो वे उनसे एडवांस के नाम पर पैसे ठगते थे। लड़कियों की फर्जी तस्वीरें भेजते थे
आरोपी सोशल साइट्स पर खुद को गरीब और अनाथ लड़कियों का पालक बताते थे और उनके विवाह का विज्ञापन डालते थे। संपर्क करने पर वे लड़कियों की फर्जी तस्वीरें भेजते और लड़की को देखने से पहले ही एडवांस राशि की मांग करते थे। पैसे मिलने के बाद वे पीड़ितों के फोन ब्लॉक कर देते थे। इसके अलावा, आरोपी यूट्यूबर हर्षासाय की कंपनी का प्रतिनिधि बनकर गरीब लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर भी ठगी करते थे।
एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए सभी ठग पिछले तीन साल से साइबर फ्रॉड कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के सभी बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और अन्य संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *