जंगली जानवर के हमले में 66 भेड़-बकरियों की मौत:24 से ज्यादा घायल, पूरे गांव में दहशत

करौली के सपोटरा क्षेत्र में रविवार देर रात एक अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर पशुपालकों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
यह घटना सपोटरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महाराजपुरा के कनारदा की झोपड़ी में हुई। अज्ञात वन्यजीव के हमले में 66 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा से अधिक पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पशुपालक बाबूलाल गुर्जर और हरिकेश गुर्जर के पशु बाड़े में यह हमला हुआ। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के नाका प्रभारी राजेश जाट तुरंत मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। रास्तों और खेतों में मिले पगमार्क
वन विभाग की प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास के रास्तों और खेतों में वन्यजीव के पगमार्क मिले हैं। इससे जंगली जानवर के हमले की पुष्टि हुई है। वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसे हमलों से बचाव के लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम करने की भी अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *